November 2, 2026 8:48 pm

भगवान महावीर विद्यापीठ की प्रबंधन समिति ने ली शपथ

रेवाड़ी, 5 अक्‍टूबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भगवान महावीर विद्यापीठ की नई प्रबंधन समिति ने कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली। समिति के सदस्यों ने देव दर्शन व भक्तांबर पाठ करके अपनी पारी की शुरुआत की। समाज के गणमान्य लोगों के साथ-साथ विभिन्न समाज से आए प्रतिनिधि शपथग्रहण समारोह के साक्षी बने।

मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि नई प्रबंधन समिति ने अतिशय क्षेत्र नसियां जी में भगवान शांतिनाथ को नमन किया। बैंड बाजे के साथ तिलक लगाकर उनकी व विशिष्ट अतिथि की अगवानी की गई। इससे पूर्व जैन पब्लिक स्कूल के विद्या शरणालय में भक्तांबर पाठ किया गया।

श्री प्रणम्य सागर मांगलिक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीपार्चन व मंगलाचरण से हुई। स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत, संगीत तथा शास्त्रीय नृत्य कत्थक प्रस्तुत करके समां बाँध दिया।। प्रधानाचार्या सोनल छाबडा ने सभी का शाब्दिक अभिनंदन किया।

शपथ प्रशासक व जैन समाज के प्रधान महेंद्र जैन ने सभी निर्वाचित सदस्यों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने समस्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढने की प्रेरणा दी। सभी सदस्यों ने ईश्वर को साक्षी मानकर संविधान के अनुरूप निष्पक्ष होकर कार्य करने की शपथ ली। सीए मोहित जैन ने प्रधान पद, सीमा जैन ने उपप्रधान, अमित जैन ने सचिव, प्रवीण जैन ने सहसचिव व प्रबंधक, सचिन जैन ने कोषाध्यक्ष तथा निपुण जैन, प्रद्युम्न जैन, रविंद्र जैन व विजय जैन ने शासकीय निकाय सदस्य के रूप में शपथ ली।

सीए मोहित जैन ने अपनी टीम का विजन स्पष्ट करते हुए कहा कि आभार, आशीर्वाद व आगाज के साथ यह नई यात्रा की शुरुआत है। सामाजिक विश्वास, सेवा व सादगी के साथ संस्कार पोषित व नवाचार आधारित शिक्षा प्रदान करना हमारी टीम का सामाजिक दायित्व है ।जिस पर हम खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उपाध्यक्ष सीमा जैन, सचिव अमित जैन, प्रबंधक प्रवीण जैन तथा कोषाध्यक्ष सचिन जैन ने अपने वकतव्य में विद्यालय के प्रति समर्पित भाव रखते हुए श्रेष्ठ शिक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। जैन समाज के प्रधान के अतिरिक्त उपप्रधान अरविंद जैन, कोषाध्यक्ष अजय जैन व पूर्व प्रधान पीके जैन ने सभी को बैज लगाकर दायित्व सौंपा।

इस अवसर पर विद्यापीठ के चुनाव संपन्न कराने वाले निर्वाचन अधिकारी विवेक जैन एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी नितिन जैन के लिए अभिनंदन पत्र प्रस्तुत किया गया। विद्यालय की पूर्व शिक्षिका एवं भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, आरपीएस गुरुग्राम की प्रधानाचार्या किरण यादव, राकेश शर्मा, अनीता सुल्तानिया व नीतू ग्रोवर ने नये प्रधान को गुरु के रूप में साधुवाद दिया। कार्यक्रम में जैन एजुकेशन बोर्ड के प्रधान मोहित जैन, धारूहेड़ा जैन समाज के प्रधान मोहित जैन, आरडीएस गर्ल कालेज के प्रधान मुकेश अग्रवाल, सीए संगम अग्रवाल, जीडी गोयनका स्कूल के चेयरमैन शशि सिंगला, तरुण जैन समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जैन पब्लिक स्कूल, अंकुर व प्रोडिजी स्कूल के शिक्षकों ने भाग लिया।

उपप्रधानाचार्या विजय गुप्ता ने सभी का आभार जताया।राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें