November 2, 2026 8:07 pm

लोन  न चुकाने पर एजेंट ने पार की हदें, कर्जदार की पत्नी की ‘अश्लील’ तस्वीरें की वायरल

रिपोर्टर योगेश यादव पीएनपी न्यूज महाराष्ट्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लोन वसूली के नाम लोन रिकवरी एजेंटों द्वारा लोगों की मानसिक प्रताड़ना करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक गंभीर मामला बोरीवली में सामने आया, जहां एक वित्त कंपनी के रिकवरी एजेंट ने ऋण न चुकाने पर एक ग्राहक को ऑनलाइन बदनाम करने की धमकी दी। उसकी पत्नी की छेड़छाड़ की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 23 वर्षीय तुषार सालुंखे के रूप में हुई, जो नवी मुंबई का निवासी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपी ने अन्य लोगों को भी इसी तरह से निशाना बनाया था, जांच जारी है।

कैसे हुआ उत्पीड़न शुरू

पुलिस ने बताया कि 31 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी ने दिसंबर 2024 में एक ऐप के माध्यम से 1.5 लाख रुपये का लोन लिया था। आर्थिक तंगी के कारण वह भुगतान नहीं कर सका। 25 अक्टूबर को आरोपी सालुंखे ने उसे कथित धमकी दी कि यदि रकम वापस नहीं की गई, तो उसकी और उसके परिवार की बदनामी कर दी जाएगी। इसके बाद उसने पीड़ित की पहचान का उपयोग कर एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और उस पर पीड़ित की पत्नी की अश्लील और छेड़छाड़ की गई तस्वीरें पोस्ट कर दीं। इन तस्वीरों को रिश्तेदारों और परिचितों तक भी भेजा गया, जिससे परिवार मानसिक तनाव में आ गया।

पुलिस कार्रवाई और जांच

शिकायत दर्ज होने के बाद जोन 11 के डीसीपी संदीप जाधव, वरिष्ठ निरीक्षक मधुसूदन नाइक और साइबर यूनिट की टीम ने आरोपी को मोबाइल लोकेशन के आधार पर ट्रेस किया। डीसीपी जाधव ने बताया कि किसी भी वित्तीय विवाद का समाधान कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से होता है। किसी को परेशान करना या बदनाम करना गंभीर अपराध है। नागरिक ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस की मदद लें। उन्होंने कहा कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि प्रोत्साहन राशि की लालच और आर्थिक दबाव के कारण उसने यह कदम उठाया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें