जहानाबाद (मनोज कुमार )
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राजद प्रत्याशी राहुल कुमार के समर्थन में लालगंज प्रत्याशी शिवानी शुक्ला ने जहानाबाद शहर में रोड शो कर लोगों से समर्थन मांगा वही जहानाबाद से सीधे कसवां सुजौला के रास्ते नोआवाँ गांव पहुंची जहां घर-घर जाकर बड़े बुजुर्ग व महिलाओं से आशीर्वाद लिया तथा कहा कि आप लोग जहानाबाद में राहुल कुमार को भारी मतों से विजई बनाएं मेरे यहां चुनाव संपन्न हो गया आप लोग के आशीर्वाद से जिस तरह से लालगंज में मुझे समर्थन मिला है उसी प्रकार आप लोग भी राहुल कुमार को समर्थन देकर विधानसभा भेजने का काम करें पिछले 20 वर्षों में बिहार में बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी है यहां के युवा पलायन करने को विवश है एनडीए की सरकार 20 वर्षों में एक भी फैक्ट्री बिहार में नहीं लगाई जिसका नतीजा है कि यहां बेरोजगारी का दंश झेल रहे युवा मजबूरी में बाहर जाने को विवश है आप लोग जैसे ही यहां से राहुल कुमार को विजयी बनाएंगे वैसे ही राजद का हाथ मजबूत होगा और बिहार में इस बार परिवर्तन की हवा बह रही है राजद की सरकार बनने पर यहां की समस्या से आप लोगों को निजात मिलेगा उन्होंने बताया कि तेजस्वी का नारा है पढ़ाई दवाई कमाई व सिंचाई उनका यह भी कहना है कि वर्तमान सरकार के 20 साल के शासनकाल में जो नहीं हुआ है वह 20 महीना में मेरे द्वारा किया जाएगा वहीं हर घर में एक नौकरी देने की उनकी घोषणा है जैसे ही सरकार बनेगी नौकरी की बहार आएगी और लोगों के घरों में खुशहाली आएगी इसलिए आप लोग राहुल कुमार के हाथ को मजबूत करने में अपना सहयोग दें।











