ब्रेकिंग न्यूज़
ग्राम गढ़वा विकासखंड नौगढ़ जनपद चंदौली में लेखपाल पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप
चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ के गढ़वा गांव में बीते 1 वर्ष पहले लेखपाल विक्रम पासवान द्वारा गढ़वा के बियार बस्ती में पट्टा आवंटित करने के नाम पर लाखों रुपए ठग लिए गए जो आज तक अभी ना पट्टा हुआ नहीं लोगों का पैसा मिला वहां के महिलाओं से पता चला कि हर एक घर से ₹3200 लिया गया है लगभग 25 से 30 लोगों ने पैसा दिया है
कलावती का कहना है कि हमें डरा धमका कर लेखपाल ने कहा कि 67a का मुकदमा कर देंगे तुम्हें जेल डालेंगे कई वजह से डरा कर लोगों से पैसा लेखपाल ले गए और हम लोग आज तक आस लगाए हुए बैठे हैं कि हमारा घर किसी और का ना हो जाए यही सरकार से गुहार है
राधिका ने बताया कि इस बियार बस्ती में इस घर के अलावा किसी के पास कोई जमीन नहीं है और लेखपाल को पैसा हम लोग ब्याज पर लेकर पैसा दिया था पूरी बस्ती के लोग कहीं बाहर जाकर काम करते हैं तो रात का रोटी बनता है
रेखा ने कहा लेखपाल पर हो करवाई
अनीता कहना है कि लेखपाल और प्रधान ने मिलकर हम लोगों को मूर्ख बनाया और हमसे पैसे हड़प लिए सरकार से गुहार है कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर हो करवाई
न्यूज़ रिपोर्टर
दीपक यादव
चंदौली











