November 2, 2026 8:07 pm

रेवाड़ी में 882 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 11 अगस्त जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

 

कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय एवं सूक्ष्म, लघु और उद्यम मंत्रालय की एक संयुक्त पहल पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेला का आयोजन किया गया, जिसमें बावल, धारूहेड़ा, रेवाड़ी व मानेसर औद्योगिक क्षेत्रों से 39 औद्योगिक कंपनियों ने भाग लिया। राजकीय आईटीआई रेवाड़ी में आयोजित अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेला में डीसी अभिषेक मीणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि भारत सरकार द्वारा कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय एवं सूक्ष्म, लघु और उद्यम मंत्रालय के तहत युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आपका जिस भी कंपनी के लिए चयन होता है वहां ईमानदारी और मेहनत से कार्य सीखों, यह आपकी सफलता की पहली सीढ़ी है। जो युवा मेहनत से सीख कर आगे बढ़ता है वह अपने जीवन में जरूर कामयाब होता है।

डीसी ने कहा कि रोजगार मेला युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की रोजगार मेला पहल से युवा स्थायी नौकरियां भी हासिल कर चुके हैं। उन्होंने आईटीआई प्रशिक्षकों को कहा कि बच्चों की स्किल पर विशेष फोकस करते हुए कार्य करें ताकि बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो और बच्चों को रोजगार में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले के दौरान पंजीकरण से लेकर सलेक्शन तक की प्रक्रिया को पूर्ण रूप से डिजिटल करते हुए उसकी ट्रैकिंग करना सुनिश्चित करें।

प्राचार्य सुनील यादव ने बताया कि इस अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेले में लगभग 39 कंपनियों ने भाग लिया है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के लिए विभिन्न ट्रेड के अनुसार 6 हैल्प डेस्क स्थापित किए। मेले से पूर्व ऑनलाइन व मेले के दौरान ऑफलाइन व ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से पंजीकरण भी किया गया ताकि अधिक से अधिक युवा इस रोजगार मेले में भाग ले सके। उन्होंने बताया कि आईटीआई विद्यार्थियों को कोर्स के दौरान छह सप्ताह की जॉब ट्रेनिंग भी प्रदान की जा रही है।

उन्होंने बताया कि हर साल जिले की राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से लगभग साढ़े पांच हजार विद्यार्थी पास हो रहे हैं। प्लेसमेंट इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि इस राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेले में 1132 युवाओं ने भाग लिया, जिसमें 882 विद्यार्थी विभिन्न कंपनियों के लिए सिलेक्ट हुए है इसमें से 49 लड़कियां भी शामिल है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें