November 2, 2026 8:05 pm

नम्बरदार एसोसिएशन ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सोंपा ज्ञापन

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 11 अगस्त, जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

 

नम्बरदार एसोसिएशन की बैठक बाल भवन में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उदयराज राव नम्बरदार ने की। बैठक में जिला संयोजक सतीश नम्बरदार औलांत ने प्रस्ताव रखा कि रेवाड़ी में जो पहले उपमंडल अधिकारी थे, उनका तबादला हो गया है और उनके स्थान पर नए उपमंडल अधिकारी सुरेश दलाल ने पदभार ग्रहण कर लिया है। नम्बरदार एसोसिएशन की तरफ से उनका स्वागत किया जाए।

इस पर सभी नम्बरदारों सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि नम्बरदार एसोसिएशन की तरफ से सुरेश दलाल, उपमंडल अधिकारी (नागरिक) रेवाड़ी का यहां पदभार संभालने पर फुलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया जाए। तत्पश्चात सभी नम्बरदार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला सचिवालय पहुंच उपमंडल अधिकारी नागरिक सुरेश दलाल का गुलदस्ता देकर स्वागत किया और नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

जिला उपप्रधान अर्जुन सिंह नम्बरदार बालिहर कला ने उपमंडल अधिकारी को अवगत कराया कि नम्बरदारों का 3 माह से मानदेय बकाया है, जिसका सिघ्र भुगतान किया जाए। धर्मवीर नम्बरदार मुरादपुरी ने उपमंडल अधिकारी को अवगत कराया कि उपायुक्त ने सभी उपमंडल अधिकारीयों को लिखित आदेश दिए हुए हैं कि नम्बरदारों का मानदेय हर माह भुगतान किया जावे जिसकी अनुपालना अभी तक नहीं हुई है। उपमंडल अधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही सभी नम्बरदारों के बकाया मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर नम्बरदार एसोसिएशन के प्रैस सचिव जोगेन्दर राव हसदपुर, रेवाड़ी तहसील प्रधान जसवंत सिंह नम्बरदार बिहारीपुर, सुन्दर लाल नम्बरदार गंगायचा जांट, जिला सचिव विकास यादव नम्बरदार गुरावडा़, कृष्ण नम्बरदार मामड़िया ठेठर, दयानंद नम्बरदार गुजरीवास, रुपचंद नम्बरदार लिसाना, बलबीर सिंह नम्बरदार हांसावास, रविन्द्र नम्बरदार चोकी न 2, सत्यप्रकाश नम्बरदार जाटूसाना, दत्तराज नम्बरदार हांसावास, गिरीराज नम्बरदार उपतहसील प्रधान नंदरामपुर बास, बीर सिंह नम्बरदार भगवानपुर, रणबीर सिंह नम्बरदार रामगढ़ आदि अनेक नम्बरदार उपस्थित थे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें