रेवाड़ी 28 फरवरी चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सीआईए इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने नशा तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 79 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव डाबड़ी निवासी कपिल उर्फ़ गोलु के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 79 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया है।जांचकर्ता के मुताबिक गत 27 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि कपिल उर्फ़ गोलु निवासी गांव डाबड़ी जो नशीला पदार्थ गांजा बेचने का काम करता है। वह आज एक पॉलिथीन मे गांजा लेकर बेचने के लिए राव तुलाराम पार्क के पास खडा हुआ है। सूचना पर तुरंत रेडिग पार्टी तैयार कर बताए स्थान पर पहुंच आरोपी को काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कपिल उर्फ़ गोलु निवासी गांव डाबड़ी बताया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक पॉलिथीन में 1 किलो 79 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आरोपी कपिल उर्फ़ गोलु को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत कर पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।











