November 2, 2026 8:48 pm

*दो वर्षों में ऐतिहासिक विकास की गाथा: विधानसभा क्षेत्र में नई पहचान बना रहे हैं विधायक मधु गहलोत*

रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आगर मालवा विधानसभा क्षेत्र आगर में पिछले दो वर्षों के दौरान विकास की जो नई इबारत लिखी गई है, वह जनसमर्पण, दूरदृष्टि और मजबूत नेतृत्व का परिणाम है। विधायक मधु गहलोत के सतत प्रयासों से लगभग 400 गांवों में अभूतपूर्व विकास कार्य संपन्न हुए हैं, जिससे क्षेत्र की तस्वीर तेजी से बदल रही है।
*स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि*

जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 50 बेड का आधुनिक विश्व स्वास्थ्य केंद्र (बड़ौद अस्पताल) स्थापित कराया गया है। इसके अतिरिक्त 10 बेड का कानड़ अस्पताल शुरू कर ग्रामीण क्षेत्रों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। दिव्यांग एवं गंभीर रूप से बीमार बच्चों के इलाज की व्यक्तिगत पहल कर अनेक परिवारों को राहत प्रदान की गई है।

*उद्योग और रोजगार को नई गति*
क्षेत्र में आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 300 लघु उद्योगों हेतु भूमि आवंटन ।वही मैकेन फैक्ट्री की स्थापना की मंजूरी भी मिली जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेगे और स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा । यह कदम क्षेत्र को औद्योगिक पहचान दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

*सड़क और बिजली का व्यापक विस्तार*

50 मजरा-टोला को जोड़ते हुए 20 नई सड़कों का निर्माण कराया गया है, जिससे आवागमन सुगम हुआ है। लगभग 400 गांवों में सार्वजनिक सुविधाओं के लिए टीन सेट तैयार किए गए हैं। 4000 मेगावाट बिजली आपूर्ति कार्य का शुभारंभ कर ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल की गई है, जिससे गांव-गांव रोशनी पहुंच रही है।

*शिक्षा और सामाजिक उत्थान*

11 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से सी एम राइस स्कूल का बडोद में निर्माण कराया जा रहा है, जिससे बच्चों को आधुनिक शिक्षा सुविधा मिल सकेगी । गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह कराकर सामाजिक दायित्व का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। जरूरतमंद परिवारों को निरंतर सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
इन दो वर्षों में हुए विकास कार्य यह प्रमाणित करते हैं कि विधायक मधु गहलोत का लक्ष्य केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि क्षेत्र का समग्र और सतत विकास है। स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, सड़क, बिजली और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में किए गए प्रयासों ने विधानसभा क्षेत्र को प्रगति के नए आयाम पर पहुंचा दिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें