November 2, 2026 9:49 pm

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंधेरी ईस्ट के होटल से इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दो विदेशी महिलाएं रेस्क्यू

रिपोर्ट: योगेश यादव | पीएनपी न्यूज महाराष्ट्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

मुंबई। मुंबई पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंधेरी पूर्व स्थित एक होटल में चल रहे अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस दौरान नौकरी का झांसा देकर भारत लाई गई युगांडा की दो विदेशी महिलाओं को रेस्क्यू किया गया, जिन्हें कथित तौर पर जबरन देह व्यापार में धकेला जा रहा था। पुलिस ने होटल के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, जबकि होटल मालिक और इस रैकेट की मुख्य कड़ी बताई जा रही एक केन्याई महिला फरार हैं।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में तैनात एक महिला अधिकारी की शिकायत के आधार पर की गई। पुलिस को अंधेरी (पूर्व) स्थित एके रोड पर मौजूद होटल विला पैलेस में संदिग्ध गतिविधियों की गोपनीय सूचना मिली थी। इसके बाद गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर मौके से चौंकाने वाले सबूत बरामद किए।

जांच में सामने आया कि 30 और 36 वर्षीय दोनों युगांडाई महिलाओं को रोजगार दिलाने के बहाने भारत लाया गया था। बाद में उन्हें होटल में ही ठहराकर ग्राहकों के लिए मजबूर किया गया। पुलिस के अनुसार, केन्याई नागरिक जैस्मीन ने महिलाओं को मुंबई लाने, उनके ठहरने और ग्राहकों की व्यवस्था कराने में अहम भूमिका निभाई। पीड़ित महिलाओं की आवाजाही पर भी कड़ी निगरानी रखी जाती थी।

मामले की जांच के दौरान विदेशी नागरिकों से जुड़े नियमों के गंभीर उल्लंघन भी सामने आए। होटल प्रबंधन ने न तो विदेशी मेहमानों का विधिवत रिकॉर्ड रखा और न ही अनिवार्य सी-फॉर्म जमा किया। महिलाओं का नाम होटल रजिस्टर में दर्ज न होना पुलिस को साजिश और सबूत मिटाने की ओर इशारा करता है।

छापेमारी के दौरान होटल मैनेजर विवेककुमार वैद्यनाथ यादव (26) समेत हाउसकीपिंग स्टाफ अनिल कुमार जोकू पुष्पाकर (24), धीरज मधुकर जावले (35) और महेश राजपाल राजवरिया (45) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब होटल मालिक अक्षय दिलीप शेडगे और फरार केन्याई महिला जैस्मीन की तलाश में जुटी है।

होटल के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए गए हैं और उनकी गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह मामला केवल एक होटल तक सीमित नहीं हो सकता, बल्कि इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क की आशंका है। जांच आगे बढ़ने के साथ और भी बड़े खुलासे और गिरफ्तारियां संभव हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें