November 2, 2026 8:06 pm

रेवाड़ी में अवैध पटाखे बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 6 सितम्बर PNP news

जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

 

चौकी भाड़ावास गेट पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहल्ला बास सिताबराय निवासी अमित, योगेश सैनी व प्रवीण के रूप में हुई हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 कार्टून अवैध विस्फोटक पटाखे बरामद किए है।

मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि अमित निवासी मोहल्ला बास सिताबराय के घर में अवैध विस्फोटक पटाखे के कार्टून रखे हुए है जोकि वह योगेश सैनी निवासी मोहल्ला बास सिताबराय के साथ मिलकर लाया है। पुलिस ने तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार कर मौके पर पहुंच आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी अमित के मकान की तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 15 कार्टून अवैध विस्फोटक पटाखे बरामद हुए।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अपने साथी मोहल्ला बास सिताब राय निवासी प्रवीण के साथ मिलकर अधिक मुनाफे के चक्कर में उपरोक्त विस्फोटक पटाखे लेकर आए थे। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में विस्फोटक अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें