Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाड़ी, 6 सितंबर जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी, महेश कुमार
धारूहेड़ा: नीलगिरी कालोनी में सात सितंबर से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। शिव मंदिर नीलगिरी कालोनी से सात सितंबर की सुबह 8:15 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ कथा की शुरुआत होगी। पार्षद मनीषा सैनी ने बताया कथा प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक होगी। आचार्य बाल कृष्ण महाराज श्रीधाम वृंदावन प्रतिदिन कथावाचन करेंगे।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश राव रहेंगे। इस मौके पर हरिनारायण प्रजापती, राज यादव , ज्ञानी यादव, अनिल सिंह व्यास, गुपन, मनोज वर्मा, गुलजारीलाल, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
Views: 75











