November 2, 2026 9:43 pm

रेवाड़ी में खुलेगा कांग्रेस का कार्यालय; सांसद कुमारी सैलजा करेंगी उद्घाटन

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

रेवाड़ी, 6 सितंबर PNP न्यूज जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

 

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा 14 सितंबर को रेवाड़ी में जिला कांगेस शहरी जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगी। इसके साथ ही वे यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी। इसके लिए कांग्रेसियों की ओर से तैयारियां शुरु कर दी गई हैं।

कांगेस के शहरी जिला अध्यक्ष वार्ड-3 के पार्षद प्रवीण चौधरी ने बताया कि रेवाड़ी में सर्कुलर रोड स्थित बड़े डाकखाने के सामने शहरी कांग्रेस जिला कार्यालय बनाया गया है। इस कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री कुमारी सैलजा संत रविदास मंदिर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगी। इस दौरान पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव व हरियाणा कांग्रेस सहप्रभारी जितेंद्र बघेल विशेष अतिथि के रुप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेवाड़ी के पूर्व विधायक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजस्थान सहप्रभारी चिरंजीव राव करेंगे।

उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे जनसभा के बाद डाकखाने के सामने शहरी कांग्रेस जिला कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। इस दिन कांग्रेस के अनेक बड़े नेताओं की मौजूदगी रहेगी। जनसभा के लिए तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। बीजेपी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 14 सितंबर से रेवाड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जहां लोगों को बताएंगे, वहीं आने वाले दिनों में रेवाड़ी शहरी कांग्रेस की ओर से भी शहर की तमाम समस्याओं के खिलाफ हल्ला बोला जाएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश से शहर से लेकर हाईवे तक की अधिकतर सड़कें टूटी हुई हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं। जिला सचिवालय के सामने की सड़क तक पहला मॉनसून नहीं झेल पाई। अब यहां सड़क की जगह केवल गड्ढे नजर आते हैं। स्वच्छता के नारे दिए जा रहे हैं, लेकिन जमीन पर हालात बद्तर हैं। चारों तक कचरा और ओवरफ्लो सीवर से शहर सड़ रहा है, लेकिन प्रशासन हो या भाजपा नेता बस फोटो सेशन में व्यस्त हैं ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें