November 2, 2026 5:53 pm

राव इंद्रजीत सिंह की मौजूदगी में शहर की सरकार ने संभाली कमान

रेवाड़ी, 1 जून चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

नगर परिषद रेवाड़ी में आज नवनिर्वाचित चेयरपर्सन व वार्ड पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, विधायक डा. कृष्ण कुमार व विधायक अनिल यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। एडीसी राहुल मोदी ने नवनिर्वाचित चेयरपर्सन विनीता पिप्पल और वार्ड पार्षदों को शपथ दिलवाई।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने नवनिर्वाचित चेयरपर्सन विनीता पिप्पल और व वार्ड पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि वे पूरी कर्तव्य निष्ठा व ईमानदारी से अपना दायित्व निभाए। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी को विकसित शहरों में शामिल करने के लिए सभी को आपसी मतभेद भूलकर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने होंगे। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी को सफाई के मामले में भी आगे ले जाने को लेकर योजना बनाकर कार्य करें। सभी के प्रयास से रेवाड़ी को विकसित शहर बनाया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर परिषद के सभी वार्डों में सम्मान रूप से विकास कार्य करवाए जाएं और शहर को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाने की दिशा में युद्ध स्तर पर कार्य किए जाएं।

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने नवनिर्वाचित चेयरपर्सन विनीता पिप्पल और वार्ड पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेवाड़ी को स्वच्छ और सुंदर शहर में शामिल करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। सभी वार्ड के पार्षद अपने-अपने वार्ड में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी भी पूरी तरह से संभाले। उन्होंने आमजन से भी इस कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक डा. कृष्ण कुमार व विधायक अनिल यादव ने भी नवनिर्वाचित चेयरपर्सन और वार्ड पार्षदों को बधाई दी।नवनिर्वाचित चेयरपर्सन विनीता पिप्पल ने भी विश्वास दिलाया कि वे नगर परिषद के सभी वार्डों के साथ मिलकर रेवाड़ी शहर को विकसित शहरों में शामिल करने के लिए कार्य करेंगी। रेवाड़ी को स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को लेकर भी निरतंरता से कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रेवाड़ी की स्वच्छता के मामले में रैंकिंग में सुधार करते हुए अव्वल स्थान तक लेकर जाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रीतम चौहान, पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोला, उपाध्यक्ष प्रवीन शर्मा, महामंत्री हिमांशु पालीवाल, कुलदीप चौहान और जिला प्रशासन की तरफ से डीसी अभिषेक मीणा, एसडीएम सुरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें