November 2, 2026 7:09 pm

रेवाड़ी से खाटू श्याम के भक्तों को बड़ी सौगात—राव इंद्रजीत सिंह ने रवाना की नई ट्रेन

रेवाड़ी, 1 जून चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी से खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए दिल्ली-रेवाड़ी-रींगस ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रेवाड़ी स्टेशन से दिल्ली-रेवाड़ी-रींगस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, विधायक डा. कृष्ण कुमार व भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली विशेष रूप से मौजूद रही।केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि इस रेल सेवा के शुरू होने से रेवाड़ी, बावल तथा आसपास के क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालुओं को राजस्थान स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्याम मंदिर तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के रेल एवं आधारभूत ढांचे के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस रेल सेवा के शुभारंभ से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों के समय एवं संसाधनों की बचत होगी। इस रेल सेवा के संचालन से दिल्ली, रेवाड़ी और रींगस के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। वहीं खाटू श्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह सेवा विशेष रूप से सुविधाजनक साबित होगी।केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे पुनर विकास योजना की रिपोर्ट रेलवे अधिकारियों से ली। उन्होंने रेलवे अधिकारियों को सुझाव दिया कि रेवाड़ी पीतल की नगरी के साथ हेमू विक्रमादित्य व अमर शहीद राव तुलाराम की धरती है इसलिए रेलवे स्टेशन रेवाड़ी के इतिहास से जुड़े विषयों पर भी ध्यान देकर स्टेशन पर इस तरह की कलाकृति बनाई जाए कि यात्री रेवाड़ी के इतिहास से रूबरू हो सके। रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, रेलवे अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ट्रेन के शुभारंभ का स्वागत किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें