रिपोर्टर मनोज कुमार जहानाबाद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रतिभा किसी का मोहताज नहीं होती बस अवसर मिले तो निखरने में देर नहीं लगती।यह बात को सही कर दिखाया है बौरी मिडिल स्कूल के आठंवी कक्षा के तेरह वर्षीय छात्र दिवाकर कुमार ने।दिवाकर कुमार का चयन राज्य स्तर पर होने की खबर से स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई।राज्य स्तर पर अपनी जलवा बिखेरने के लिए राज्यस्तरीय टीम के साथ गुरुवार को हरियाणा के लिए रवाना कर दिया गया।बौरी मिडिल स्कूल के छात्र के राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर विद्यालय समेत पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। छात्र की इस उपलब्धि से न सिर्फ स्कूल बल्कि जिला एवं प्रखंड का नाम रोशन हुआ है।
जानकारी के अनुसार, छात्र का चयन हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया। चयन के बाद विद्यालय परिसर में शिक्षकों और सहपाठियों ने छात्र को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कहा कि यह सफलता छात्र की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद छात्र ने नियमित अभ्यास कर यह मुकाम हासिल किया है। पिता विपीन कुमार जो पेशा से राजमिस्त्री काम करते हैं ने भी अपने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि गरीबी के साये में पले बढ़े बेटे से पढ़ाई की अपेक्षा थी लेकिन खेल में यह जो नाम रौशन किया इसका श्रेय स्कूल का है। दिवाकर कुमार ने सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों को दिया लेकिन शिक्षक ब्रजेश कुमार का सान्निध्य का परिणाम है।
छात्र के चयन की खबर मिलते ही उसके परिवार में भी खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने छात्र को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र के अन्य बच्चों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
विद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि छात्र राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर राज्य और जिले का नाम रोशन करेगा।











