रेवाड़ी 30 जनवरी ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाड़ी एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में खोल थाना प्रभारी निरीक्षक गजराज सिंह की टीम ने गत 26 जनवरी को गांव भालखी के सरपंच प्रतिनिधि पर लाठी डण्डो से पीट पीटकर जानलेवा हमला करने के मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव काठुवास निवासी साहिल व राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव परतापुर निवासी पंकज के रूप में हुई है।
डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गांव ढाणी भालखी निवासी सुरेंद्र उर्फ धोलिया ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह 26 जनवरी के दिन गांव भालखी के स्कूल में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपने ताऊ के लडके दीनदयाल के साथ गया था। कार्यक्रम के बाद वह अपनी ब्रेजा कार से घर लौट रहा था। गांव माजरा का अंडरपास क्रॉस करते ही एक बोलेरो कैंपर ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। एक बोलेरो उसकी कार के आगे लगा दी गई। इन गाड़ियों से रवि, योगेश, पकंज निवासी प्रतापुर सहित एक दर्जन से ज्यादा लोग उसके पास आए। इसके बाद रवि, नवीन व शीशपाल ने उसे गाड़ी से बाहर निकालकर कहा कि तूने भाई रविंद्र हाथी से मारपीट की थी। उसी ने बदला लेने के लिए हमें भेजा है। उसने आरोप लगाया कि रवि ने उस पर फायर करने का प्रयास किया तो मैगजीन पिस्टल से निकल गई। इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ लाठी डंडों व राड से जमकर मारपीट की। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना खोल में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने वीरवार को मामले में संलिप्त दो आरोपी राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव काठुवास निवासी साहिल व राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव परतापुर निवासी पंकज को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
मौके से बरामद हुई थी मैगजीन व तेजधार हथियार डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह ने बताया की मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया गया था। टीम ने मौके से एक मैगजीन व तेज धार हथियार बरामद किए थे, मैगजीन में पांच जिंदा कारतूस मिले थे।आरोपियों के खिलाफ अन्य मामले डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी पंकज के खिलाफ पहले भी राजस्थान के थाना माढंण, थाना खोल व थाना नारनौल में अपहरण मारपीट व आर्म्स एक्ट के 6 मामले दर्ज है। इसी प्रकार आरोपी साहिल के खिलाफ भी पहले थाना बहरोड़ व खोल में मारपीट के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। मामले में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।











