रेवाड़ी, 4 अक्टूबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
थाना रामपुरा पुलिस की टीम ने मारपीट कर युवक की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पुराना बिजली घर आदर्श नगर रेवाड़ी निवासी गौरव उर्फ गौरी, गगन उर्फ कालू व अनिकेत उर्फ अंकित के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक व लाठी डंडे बरामद कर लिए। तीनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जांच अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक पवन कुमार के मुताबिक मृतक के भाई देवीदास ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 2 अक्टूबर को जैन हार्डवेयर की दुकान पर काम कर रहा था तो मैने देखा कि मौहल्ले के तीन युवक गौरव उर्फ गौरी, गगन उर्फ कालू व अनिकेत उर्फ अंकित मेरे भाई जगमोहन को घायल अवस्था में एक बाइक पर कहीं ले जाते हुऐ दिखाई दिये। जब मैने अपनी स्कूटी से उनका पीछा किया तो तीनों मेरे भाई को ट्रामा सैन्टर में छोड़ वहां से फरार हो गए। ईलाज के दौरान मेरे भाई की गंभीर चोटे लगने के कारण मौत हो गई। इस दौरान मुझे मेरे भाई की बेटियों ने बताया कि वे तीनों लडके जगमोहन को तलाश करते हुऐ घर पर आये थे और उसके बारे में पूछने लगे तो मेरी भतिजियो ने बताया कि उनका पिता जगमोहन मेन रोड पर पीपल के पेड के नीचे बैठा है। फिर तीनों युवक बाहर रोड पर गये तो मेरी भतिजियां भी उनके पीछे-2 गई। तीनो युवकों ने जगमोहन को पहले रोड पर व उसके बाद शमशान घाट में ले जाकर लाठी डण्डों से मारपीट की। जब मेरी भतिजियों ने जगमोहन को छुडवाने की कोशिश की तो तीनो ने उनके साथ भी मारपीट की और मेरे भाई को बाइक पर डालकर वहां से ले गए थे।
पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर नामजद तीनों लड़कों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर वारदात शामिल तीनों आरोपियों को रेलवे ट्रैक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ पर सामने आया कि आरोपी गौरव मृतक जगमोहन से 1500 से उधार मांगता था। पैसे न देने पर आरोपी गौरव ने गगन उर्फ कालू व अनिकेत उर्फ अंकित के साथ मिलकर उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया।











