November 2, 2026 8:49 pm

मेडिकल कॉलेज अस्पताल का नाम अमर शहीद राव तुलाराम करने पर राज्य सरकार स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया – नपा उप चेयरमैन अजय जांगड़ा 

रेवाड़ी 19 नवंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

धारूहेड़ा नगर पालिका उप चेयरमैन अजय जांगड़ा ने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू बता दे की नारनौल के कोरियावास स्थित मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत आने वाले सरकारी अस्पताल का नाम अब महान क्रांतिकारी योद्धा राव तुलाराम के नाम पर रखा जाएगा। हरियाणा सरकार के इस फैसले से पूरे अहीरवाल क्षेत्र में उत्साह का

माहौल बना हुआ है। इस ऐतिहासिक निर्णय पर धारूहेड़ा उप चेयरमैन अजय जांगड़ा के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने लड्डु बांटकर खुशी जताई और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राव तुलाराम न सिर्फ अहीरवाल बल्कि पूरे देश के स्वतंत्रता आंदोलन के अमर योद्धा रहे हैं। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों से लोहा लेते हुए उनके नेतृत्व में 5000 से अधिक सैनिकों ने बलिदान दिया था। आज भी अहीरवाल की मिट्टी में राव तुलाराम का शौर्य और राष्ट्रभक्ति रची-बसी है। ऐसे महान बलिदानी के नाम पर अस्पताल का नामकरण

होना इस क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान और सम्मान का प्रतीक है। नपा उप चेयरमैन अजय जांगड़ा ने कहा कि यह निर्णय अहीरवाल के स्वाभिमान को नई ताकत देगा और आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास और वीरता की धरोहर से जोड़ने का कार्य करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार ने उस क्रांतिकारी के नाम को सम्मान दिया है, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि अस्पताल को राव तुलाराम के नाम से जाना जाना न सिर्फ गौरव की बात है, बल्कि यह क्षेत्रीय अस्मिता को भी सशक्त करेगा। इस मौके पर RWA उप प्रधान धर्मपाल श्योराण, राजू पार्षद, सरोज वाला, पूजा, राहुल जोशी पार्षद, राजवीर यादव, मनोज कुमार, धर्मवीर पार्षद, , प्रशांत यादव, राकेश सैनी, कमलेश देवी आदि पार्षद मौजूद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें