November 2, 2026 10:43 pm

मुठभेड़ में घायल होकर ₹50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, शिक्षक की हत्या और लूट के कई मामलों में था वांछित।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तमंचा, बाइक और लूट की रकम बरामद, फरार साथी की तलाश जारी।

 

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद बलिया में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना उभांव, थाना भीमपुरा और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान एक कुख्यात बदमाश विकास सोनकर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर ₹50,000 का इनाम घोषित था और वह शिक्षक की हत्या समेत कई लूट की घटनाओं में वांछित था।

 

*कैसे हुई मुठभेड़*:-

दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को रात करीब 11:38 बजे थाना उभांव क्षेत्र के मलेरा के पास पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट की सुपर स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार भागने लगे। पुलिस टीम ने तुरंत पीछा किया। कुछ दूरी पर खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश विकास सोनकर गोली लगने से घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरा बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का परिचय और आपराधिक इतिहास*:-

गिरफ्तार बदमाश की पहचान विकास सोनकर पुत्र बाबूलाल, निवासी बहरज, थाना बरहज, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 27 वर्ष है। उसके खिलाफ बलिया और देवरिया जनपदों में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें शामिल हैं मु.अ.सं. 253/2025 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस, थाना उभांव।

मु.अ.सं. 254/2025 धारा 103(1), 309(6), 317(2) बीएनएस, थाना उभांव।

मु.अ.सं. 255/2025 धारा 109(1) बीएनएस, थाना उभांव।

मु.अ.सं. 121/2024 धारा 323, 336, 504, 506 भा.दं.वि., थाना बरहज, देवरिया।

शिक्षक की हत्या और लूट की घटनाओं में शामिल। पुलिस पूछताछ में विकास ने बताया कि उसने 16 सितंबर 2025 को अपने साथियों के साथ तीन वारदातों को अंजाम दिया था। पहले, महिला शिक्षिका राधिका वर्मा से सोने की चेन छीनी गई। इसके बाद, साहूपुर में शिक्षक देवेंद्र प्रताप यादव और महिला शिक्षिका कंचन सिंह से चेन व अंगूठी लूटी गई। विरोध करने पर देवेंद्र प्रताप यादव को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

 

*बरामदगी और विधिक कार्यवाही*:-

पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा .315 बोर, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, बिना नंबर की सुपर स्प्लेंडर बाइक और लूट की बिक्री से प्राप्त ₹2,150 नकद बरामद किए हैं। उसके खिलाफ थाना उभांव में मु.अ.सं. 274/2025, धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

 

*पुलिस टीम को सराहना*:-

इस कार्रवाई में बलिया की सर्विलांस टीम, स्वाट टीम और थाना उभांव व भीमपुरा पुलिस के कई अधिकारी व जवान शामिल रहे। प्रमुख नाम इस प्रकार हैं प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव (सर्विलांस),प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ल (उभांव)थानाध्यक्ष हितेश कुमार (भीमपुरा),स्वाट व सर्विलांस टीम के अन्य पुलिसकर्मी।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें