November 2, 2026 8:05 pm

कोचिंग जा रही नाबालिग लड़की का अपहरण, पुलिस ने बाल अपचारी को किया गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद।

तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया। स्थानीय बैरिया क्षेत्र में कोचिंग जा रही एक नाबालिग किशोरी के अपहरण की घटना का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर उसके बयान व साक्ष्यों के आधार पर पाक्सो एक्ट की धाराएं भी मुकदमे में जोड़ दी हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी एवं थाना प्रभारी मूलचन्द्र चौरसिया के नेतृत्व में गठित पुलिस व मिशन शक्ति टीम को यह सफलता मिली।
पीड़िता की मां ने 19 अक्तूबर को थाना बैरिया में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोचिंग जाते समय एक युवक जबरन भगाकर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना बैरिया में मु.अ.सं. 391/25, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
मुखबिर की सूचना पर मिली सफलता
21 अक्तूबर को उ0नि0 शशांक पाण्डेय और उनकी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए देवराज ब्रह्म मोड़, बैरिया से एक बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया और अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। पीड़िता के बयान और प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। बाल अपचारी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
घटना के त्वरित खुलासे और किशोरी की सकुशल बरामदगी से परिजनों ने राहत की सांस ली है। पुलिस की सक्रियता और मिशन शक्ति टीम की भूमिका की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें