November 2, 2026 8:51 pm

मुंबई में मसाज बुकिंग कैंसिल करने पर विवाद, थैरेपिस्ट पर महिला से मारपीट का आरोप

रिपोर्टर योगेश यादव पीएनपी न्यूज महाराष्ट्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़ित महिला मुंबई के वडाला इलाके में अपने बेटे के साथ रहती हैं। उन्हें फ्रोजन शोल्डर की परेशानी थी, जिसके इलाज के लिए उन्होंने अर्बन कंपनी ऐप के माध्यम से मसाज थैरेपिस्ट की बुकिंग कराई थी

मुंबई के वडाला इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मसाज सेवा की बुकिंग रद्द करने पर कथित तौर पर थैरेपिस्ट नाराज़ हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। पीड़ित महिला की शिकायत पर वडाला पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 46 वर्षीय पीड़िता वडाला में अपने बेटे के साथ रहती हैं। उन्हें फ्रोजन शोल्डर की समस्या थी, जिसके इलाज के लिए उन्होंने अर्बन कंपनी ऐप के जरिए मसाज थैरेपिस्ट की बुकिंग की थी। तय समय पर एक महिला थैरेपिस्ट उनके घर पहुंची।

मसाज बेड देखकर हुईं असहज

पीड़िता का आरोप है कि थैरेपिस्ट का व्यवहार और साथ लाया गया बड़ा मसाज बेड देखकर वह असहज हो गईं। उन्हें लगा कि यह सेवा उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं है। इसके बाद उन्होंने सेशन रद्द करने और रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी।

बुकिंग कैंसिल होते ही बढ़ा विवाद

आरोप है कि बुकिंग रद्द होते ही थैरेपिस्ट भड़क गई और गाली-गलौज करने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। पीड़िता के अनुसार, थैरेपिस्ट ने उनके बाल खींचे, चेहरे पर मुक्के मारे, खरोंचें डालीं और उन्हें जमीन पर धक्का दे दिया।

बेटे के साथ भी धक्का-मुक्की

जब पीड़िता का बेटा बीच-बचाव के लिए आया, तो उसके साथ भी कथित तौर पर धक्का-मुक्की की गई। हालात बिगड़ते देख पीड़िता ने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 पर कॉल किया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी थैरेपिस्ट वहां से फरार हो गई।

एनसी दर्ज, जांच जारी

इसके बाद पीड़िता ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनसी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि ऐप में थैरेपिस्ट के नाम और पहचान से जुड़ी कुछ तकनीकी गड़बड़ी थी, जिसे बाद में ठीक किया गया। फिलहाल वडाला पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें