November 2, 2026 8:07 pm

–मारपीट से घायल युवक की इलाज के बाद मौत, थाने के सामने शव रखकर परिजनों ने काटा हंगामा

बदायूं
रिपोर्ट-मनोज यादव
एंकर –मुजरिया थाना क्षेत्र में मारपीट के घायल संजय की इलाज के दौरान मौत के बाद थाने पर हंगामा हो गया। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने और लाठीचार्ज करने के आरोप लगाए हैं।बताया जा रहा है कि 14 मई को संजय अपने साथियों के साथ दावत से लौट रहा था, तभी मुजरिया और अलीगंज के बीच कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। घायल संजय को पहले बदायूं और बाद में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।मौत के बाद परिजन शव लेकर थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। आरोप है कि पोस्टमार्टम को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद लाठीचार्ज हुआ। परिजनों ने महिलाओं के साथ मारपीट और मोबाइल छीनने तक के आरोप लगाए हैं। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें