PNP NEWS | वाराणसी संपादक: नीलेश वर्मा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वाराणसी जनपद में बिना फिटनेस और नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर दौड़ रहे ऑटो वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। टीई भेलूपुर द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए बड़ी संख्या में वाहनों का चालान काटा गया। कार्रवाई के दौरान अधिकारी लगातार वाहनों की जांच करते नजर आए।
जांच के दौरान कुछ चालकों द्वारा पत्रकारों का परिचय देकर चालान दबाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन नियमों के अनुसार सभी पर निष्पक्ष कार्रवाई की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना फिटनेस, दस्तावेज और नियमों के विरुद्ध चलने वाले वाहनों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
मौके पर मौजूद पत्रकारों द्वारा यह सवाल भी उठाया गया कि कई चालक बिना पर्याप्त जानकारी और यातायात नियमों की समझ के वाहन चला रहे हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। मोटर व्हीकल एक्ट और रोड सेफ्टी नियमों की जानकारी न होने के कारण लोग दुर्घटनाओं का शिकार बन रहे हैं।
उच्च अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि यदि कोई वाहन बिना फिटनेस या नियमों का उल्लंघन करते हुए सड़क पर चलता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।











