November 2, 2026 8:05 pm

महाराष्ट्र आकर लापता हो गए 107 पाकिस्तानी, पहलगाम हमले के बाद सामने आए होश उड़ाने वाले आंकड़े

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नागपुर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गुस्से की लहर दौड़ गई है। इस आतंकवादी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ बताया जा रहा है। इस हमले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि भी खत्म कर दी है और पाकिस्तानी लोगों के वीजा भी रद्द करने के साथ कई अहम फैसले लिए है। भारत सरकार ने देश में मौजूद सभी पाकिस्तानियों से देश छोड़ने की मांग की हैं।इस फैसले को एक्शन में लेते हुए देश में पुलिस जगह-जगह जांच कर रही है। साथ ही सुनिश्चित कर रही है कि सभी पाकिस्तानी नागरिक वापस पाकिस्तान चले जाए। पाकिस्तानियों को वापस भेजने के लिए इंतजाम भी किए जा रहे है। इस बीच महाराष्ट्र में भी पुलिस ने जब पाकिस्तानियों की गिनती शुरू की तो आंकड़े देख पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार केवल महाराष्ट्र की बात करें तो यहां 5000 से भी ज्यादा पाकिस्तानी नागरिक मौजूद

महाराष्ट्र में कुल 5023 पाकिस्तानी नागरिक

महाराष्ट्र के ताजे आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र राज्य में कुल 5023 पाकिस्तानी नागरिक है। अब अगर जिलों की बात करें तो नागपुर से भी चौकाने वाले आंकड़े सामने आए है। पूरे महाराष्ट्र राज्य में से नागपुर में अकेले 2458 पाकिस्तानी दर्ज किए गए है। इसके बाद दूसरा नंबर ठाणे का आता है। ठाणे शहर में 1106 पाकिस्तानी नागरिक पाए गए है। इसके अलावा बाकि जिलों की बात करें तो मुंबई में 14 पाकिस्तानी नागरिक है। इनमें से सिर्फ 51 पाकिस्तानी ऐसे है, जिनके पास वैध दस्तावेज मौजूद है।

इसके अलावा जलगांव में 393, नवी मुंबई में 239, पिंपरी चिंचवड में 290, छत्रपति संभाजीनगर में 58 और बाकी अन्य जिलों से आंकड़े सामने आए है। इन सभी को कुल मिलाकर देखा जाए तो महाराष्ट्र में पाकिस्तानियों की कुल संख्या 5023 हैं।

107 पाकिस्तानी नागरिक लापता

पाकिस्तानी नागरिकों की जांच के दौरान एक चौंकाने वाली खबर भी सामने आई है। महाराष्ट्र में 107 पाकिस्तानी नागरिक लापता होने की जानकारी है। पुलिस और उससे जुड़ी संस्थाओं को गायब हुए पाकिस्तानियों के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं है। अब देखना यह होगा कि सरकार इन हालातों को देखते हुए आगे क्या कार्रवाई करती है

PNP NEWS से रिपोर्टर योगेश यादव की खास रिपोर्ट

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें