Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पलिया आगमन पर प्रभारी मंत्री खीरी नितिन अग्रवाल, विधायक पलिया रोमी साहनी व वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी अगवानी करते हुए स्वागत किया। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे सर्वप्रथम पलिया ड्रेजिंग साईट का निरीक्षण करने के उपरांत मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित कर चल रही सिचाई परियोजनाओं की भी चर्चा की उसके बाद सीएम हैलीकॉप्टर द्वारा दुधवा के लिये रवाना हो गए जहाँ वन विभाग के अधिकारियों के साथ उनकी बैठक होनी थी शनिवार को पलिया में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा की ये नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन अगर कोई छेड़ेगा तो उसको छोड़ेगा भी नहीं उन्होंने कहा की लखीमपुर खीरी विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। मुझे प्रसन्नता है कि लखीमपुर खीरी में मेडिकल कॉलेज का पहले यह सब सपना था लेकिन आज हकीकत है। उन्होंने कहा की यहां दुधवा नेशनल पार्क भी है इसलिए यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं , इसलिए जल्दी यहां एयरपोर्ट भी बनेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शारदा नदी तटीकरण परियोजना का निरीक्षण किया व स्टीमर पर सवार होकर शारदा नदी में ड्रेजिंग का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सीएम ने जनसभा को संबोधित किया उसके बाद वन विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग के लिए दुधवा नेशनल पार्क रवाना हो गए विधायक रोमी साहनी के प्रयास से शुरू हुआ कार्य विधानसभा पलिया के लोकप्रिय विधायक रोमी साहनी ने बीते दिनों सीएम योगी से मुलाकात कर पलिया क्षेत्र में शारदा नदी की वजह से आने वाली बाढ़ के बारे में अवगत कराया था। शारदा की जल प्रलय से क्षेत्र के किसानों की मेहनत बेकार हो जाती है और फसलें पूरी तरह नष्ट हो जाती है। विधायक रोमी साहनी के प्रयास व सीएम योगी के निर्देश के बाद पलिया शारदा नदी में ड्रेजिंग का कार्य जोरों शोरों से शुरू हुआ। कार्य संपन्न होने के बाद क्षेत्र के लोगों को बाढ़ से राहत मिलेगी। विधायक रोमी साहनी के इस कार्य की लोग जमकर सराहना करते देखे जाते है सीएम योगी जैसे ही हेलीकॉप्टर से उतरे सर्वप्रथम विधायक रोमी साहनी ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद झंडी स्टेट के राजा राज राजेश्वर सिंह ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। इस दौरान गोला विधायक अमन गिरि, विधायक सौरभ सिंह सोनू, विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक योगेश वर्मा, विधायक मंजू त्यागी, विधायक शशांक वर्मा, विधायक विनोद शंकर अवस्थी, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के साथ डीएम व एसपी ने सीएम का स्वागत किया।
PNP news से रिपोर्टर अनिल कुमार की खास रिपोर्ट











