रीवा। नवरात्रि, दशहरा, दीपावली और छठ पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।प्रभारी अपर कलेक्टर सुधीर बेक ने कहा कि जिले में सभी त्योहार पारंपरिक उल्लास, आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए जाएंगे। उन्होंने नगर निगम को प्रमुख मार्गों एवं देवी मंदिरों के आसपास सुबह 5 बजे तक साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा स्ट्रीट लाइट और सड़कों की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।दुर्गा पंडालों की स्थापना में सुरक्षा मानकों का पालन करने, बिजली की लाइनों से दूरी रखने और आवागमन बाधित नहीं होने देने पर जोर दिया गया। प्रतिमा विसर्जन निर्धारित घाटों पर ही किया जाएगा, जहां सुरक्षा, प्रकाश और सफाई की व्यवस्था रहेगी।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भावना मरावी ने बताया कि प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। झांकी जुलूस और एनसीसी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने सुझाव देते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग का भरोसा दिलाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!










