November 2, 2026 8:09 pm

ग्राम पंचायत लालपुर में मच्छरों का कहर! फॉगिंग न होने से ग्रामीण बेहाल, जिम्मेदार अधिकारी बने मौन दर्शक*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निघासन (खीरी)। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत लालपुर इन दिनों मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। गांव में मच्छरों की संख्या इतनी तेजी से बढ़ी है कि लोगों का दिन-रात का चैन छिन गया है ग्रामीणों का कहना है कि मच्छरों के डंक और भिनभिनाहट ने जीना मुश्किल कर दिया है। फॉगिंग कब हुई थी, किसी को याद नहीं। स्वास्थ्य विभाग और जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह बेपरवाह नजर आ रहे हैं लोगों ने मच्छर भगाने वाले कॉयल, अगरबत्ती और अन्य उपाय अपनाए हैं, लेकिन राहत नहीं मिल पा रही। ग्रामीणों के अनुसार, कॉयल का धुआं इतना जहरीला होता है कि वह स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक साबित हो रहा है गांवों, मोहल्लों, दुकानों और धर्मस्थलों पर हर जगह मच्छरों का आतंक फैला हुआ है। सुबह हो या शाम, मच्छरों का हमला लगातार जारी रहता है। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं। कई घरों में लोग दिन के समय भी मच्छरदानी लगाकर रहने को मजबूर हैं ग्रामीणों का कहना है कि विकासखंड के कई गांवों में जलजमाव और सड़कों पर जमी गंदगी मच्छरों के प्रजनन का मुख्य कारण है। इससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ गया है। कई लोग डेंगू और वायरल बुखार की चपेट में आ चुके हैं, लेकिन न प्रशासन को चिंता है और न ही जनप्रतिनिधियों को लोगों का आरोप है कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़कर अपनी तिजोरी भरने में व्यस्त हैं। ग्राम पंचायत लालपुर समेत आसपास के इलाकों में सफाई और फॉगिंग की तत्काल आवश्यकता है, ताकि ग्रामीणों को मच्छरों के आतंक से राहत मिल सके।

*रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें