November 2, 2026 9:41 pm

मजदूर दिवस पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने 21 सूत्रीय मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन 

पत्रकारों की सुरक्षा के लिए बने कानून, योजनाओं का भी मिले लाभ 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्टर अब्दुल शफीक खान
आगर/सुसनेर। गुरुवार को मजदूर दिवस पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया के निर्देश पर आगर जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर के नेतृत्व में जिले के सभी ब्लॉकों के पत्रकारों द्वारा पत्रकारों की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री श्री मोहन जी यादव के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय पर आगर जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को सौपा गया। दिए गए ज्ञापन में पत्रकारों ने बताया कि मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सबसे बड़ा व पुराना पत्रकारों का संगठन है जो पत्रकारों समाज व शासन के बीच सेतु का कार्य करते हुए जनकल्याण व जनहितेषी योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका अदा कर रहा है। शासन ने हमारी अनेक मांगे स्वीकार की है और कई मांगे अभी भी लंबित है। जिसमे पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, पत्रकार भवन की भूमि वापस करने, श्रम विभाग के सहयोग से कमेटियां बनाने, पत्रकार प्रकोष्ठ बनाने, आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ देने, पत्रकार कल्याण आयोग का गठन करने, विज्ञान की एक समान नीति बनाने, तहसील स्तर पर सूचना सहायक नियुक्त करने, टोल नाको पर छूट प्रदान करने, समाचार पत्रों को जीएसटी से मुक्त रखने, अधिमान्य शब्द का दुरूपयोग रोकने, अधिमन्यता समितियां गठित करने, कम ब्याज पर ऋण उलब्ध कराने, सरकारी नोकरियों में आरक्षण देने सहित विभिन्न मांगे शामिल है। पत्रकारो ने ज्ञापन में उपरोक्त मांगे पूरी किए जाने की मांग की है। ज्ञापन का वाचन जिला महासचिव अरुण फुलेरा ने किया इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेम नारायण सोनी, सुसनेर ब्लॉक अध्यक्ष मांगीलाल सोनी, वरिष्ठ पत्रकार नजीर अहमद, राजकुमार जैन, गिरीश सक्सेना, यूनुस लाला, हरिनारायण यादव, हनीफ खान, गौरीशंकर सूर्यवंशी, महेंद्र जैन, कैलाश आर्य, चिंतामण कारपेंटर, दिलीप जैन, रामेश्वर कारपेंटर, राजेश राव, महेश शर्मा, दारा सिंह आर्य, रामेश्वर योगी, राजेश कश्यप, राकेश बिकुन्दीया, प्रदीप चौबे, जहीरुद्दीन खान, सोनू खान, अरबाज खान,
अब्दुल शफीक खान राधेश्याम गुर्जर, दीपक जैन, महेंद्र मीणा, युगल किशोर परमार, दीपक राठौर, मनोज माली, गोपाल प्रजापति बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। आभार आगर ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप जैन ने माना।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें