November 2, 2026 8:06 pm

नदी में नहाने गए तीन बच्चो की डूब कर हुई मौत, पूरा गांव सदमे में

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में गुरुवार को सेंगर नदी में नहाने गए 6 छात्रों के डूबने की दर्दनाक घटना सामने आई है। इसमें से 3 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य को स्थानीय किसानों और ग्रामीणों की मदद से बचा लिया गया। मृतकों में दो सगे भाई (आर्यन और हर्ष) व एक अन्य छात्र (कृष्णा) शामिल हैं। घटना के बाद से परिजनों ने मुआवजे और न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
मृतक छात्रों की पहचान कानपुर देहात के असवी गांव निवासी आर्यन (16 वर्ष), हर्ष (12 वर्ष) (दोनों सगे भाई) और कृष्णा (14 वर्ष) के रूप में हुई है। ये तीनों अवधेश सिंह इंटर कॉलेज के छात्र थे और गुरुवार को उनका गणित का पेपर था। परीक्षा खत्म होने के बाद ये तीनों अपने तीन अन्य सहपाठियों के साथ सेंगर नदी में नहाने चले गए

गहरे पानी में चले जाने से हुआ हादसा
सेंगर नदी स्कूल से लगभग 3 किलोमीटर दूर स्थित है। छात्र नदी में नहाने लगे, तभी अचानक आर्यन, हर्ष और कृष्णा गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। अन्य छात्रों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों को सूचना मिली, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर तीन छात्रों को बचा लिया, लेकिन आर्यन, हर्ष और कृष्णा की डूबने से मौत हो गई।
आर्यन और हर्ष के पिता दिनेश बाबू पहले ही विधुर हैं, क्योंकि उनकी पत्नी का निधन पहले हो चुका था। अब दोनों बेटों की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। कृष्णा के पिता वीर सिंह भी इस घटना से सदमे में हैं। स्थानीय ग्रामीण कुंजबिहारी ने बताया कि उनकी पत्नी सुखदेवी भी नदी में नहा रही थीं, जिन्होंने सबसे पहले छात्रों के डूबने की सूचना दी। ग्रामीणों और किसानों ने मिलकर बचाव का प्रयास किया।

पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम राकेश कुमार के नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने मुआवजे और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शव उठाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें समझाया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें