November 2, 2026 9:43 pm

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने किसान कल्याण योजना की प्रथम किस्त वा संबल योजना की अनुग्रह राशि का वितरण किया

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्टर अब्दुल शफीक खान
आगर मालवा, 30 अप्रैल/मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज धार जिले से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत प्रदेश के किसान परिवारों को वर्ष 2025-26 की प्रथम किस्त वह मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना की अनुग्रह सहायता राशि का वितरण किया। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में आगर मालवा जिले के 95517 हितग्राहियों को लगभग 19.10 करोड़ रूपये तथा 250 हितग्राहियों को 5.70 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक से उनके खातों में जमा की गई।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम एनआईसी कक्ष में आयोजित किया, जहां लाभान्वित किसान परिवारों द्वारा मुख्यमंत्री जी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा और सुना गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा लाभान्वित हितग्राहियों को स्वीकृति पत्रों को वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, नगर पालिका अध्यक्ष निलेश जैन पटेल, उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री विजय चौरसिया, अधीक्षक, भू-अभिलेख प्रीति चौहान, श्रमपदाधिकारी बी.एल. राठौर सहित सैकडो की संख्या में कृषक गण एवं कृषि विभाग, राजस्व, श्रम विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें