Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाड़ी, 16 अगस्त जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव शनिवार को शहर के वार्ड-12 स्थित सज्जन सोसायटी में पहुंची। भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निखिल मांढैया की ओर से आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में उमड़े जन सैलाब को देख आरती राव बेहद गद्गद नजर आई। जैसे ही आरती सिंह राव सोसायटी पहुंची तो भारी संख्या में मौजूद लोगों ने गुलाब के फूल देकर उनका स्वागत किया। वहीं आरती राव ने भी युवाओं से वन-टू-वन बात कर उनसे मुलाकात की। कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब के लिए उन्होंने भाजपा नेता सजन पहलवान व निखिल मांढैया को बधाई दी।
आरती राव ने कहा कि सजन पहलवान पिता के पुराने साथी हैं। वहीं निखिल मांढैया के नेतृत्व में जिस तरह से भारी संख्या में युवा दिखाई दे रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि उनकी युवाओं में कितनी पकड़ है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव हो या फिर विधानसभा चुनाव सजन पहलवान व निखिल ने बहुत मेहनत की है। रेवाड़ी के लोगों ने भी अटेली जाकर काम किया था, ऐसे में आज सभी का आभार व्यक्त करने आई हूं।
वहीं उन्होंने अपने तमाम विरोधियों पर भी तंज कसते हुए कहा कि पिता जी ने सिखाया है कि अपनी लंबी लकीर खींचों। हम भगवान श्रीकृष्ण के वंशज हैं, हम कर्म करने में विश्वास करते हैं। कौन क्या कहता है कि इस पर ध्यान नहीं देते। उन्होंने लोगों को आह्वान किया कि जब भी उन्हें जरुरत होगी, आरती खड़ी मिलेगी।
निखिल मांढैया ने जन्माष्टमी के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह को भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा की देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में स्वास्थ्य मंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत मां की जयकारे लगाए।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्षा डॉ वंदना पोपली, सीएमओ नरेंद्र दहिया, नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव, पार्षद रेखा यादव, गजराज यादव RWA प्रधान राम विहार, होशियार उत्तम नगर RWA प्रधान, रवि यादव उदय नगर ,पूर्व जिला पार्षद नीतू चौधरी, युवा मोर्चा टीम व वार्ड-12 की तमात कॉलोनियों के आरडब्ल्यूए प्रधान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।











