November 3, 2026 9:45 pm

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर Geodetic Institute of Design and Development (GIDD) का भव्य उद्घाटन

वाराणसी, 15 अगस्त 2025

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

GIDD संस्थान का उद्घाटन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

आज वाराणसी के विवेकानंद पुरम कॉलोनी, चाँदपुर-लोहता रोड स्थित परिसर में संपन्न हुआ

उद्घाटन समारोह का शुभारंभ दोपहर 3 बजे किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक, आर्किटेक्चर और डिजाइन क्षेत्र के विशेषज्ञ, तथा स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

GIDD का उद्देश्य भूगोल आधारित डिजाइन, वास्तुकला, और विकास के क्षेत्र में नवाचार एवं प्रशिक्षण प्रदान करना है, जिससे युवाओं को आधुनिक तकनीक और पेशेवर मार्गदर्शन के साथ रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्राप्त हो सके।

संस्थान के संस्थापकों—प्रदीप कुमार वर्मा, आर्किटेक्ट स्वाधीन वर्मा एवं आर्किटेक्ट रितिका श्रीवास्तव—ने संयुक्त रूप से कहा,

> “हमारा प्रयास है कि वाराणसी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की डिजाइन शिक्षा और अनुसंधान सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। GIDD न केवल एक शैक्षणिक केंद्र होगा, बल्कि नए विचारों और तकनीकी नवाचारों का केंद्र बिंदु भी बनेगा।”

 

उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने संस्थान की आधुनिक सुविधाओं और दृष्टिकोण की सराहना की। आयोजन के अंत में सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

स्थान: 226/1, विवेकानंद पुरम कॉलोनी, चाँदपुर – लोहता रोड, इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास।

 

पूछताछ Mob 7007060270

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें