संपादक नीलेश वर्मा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र स्थित मंडुवाडीह शिवदासपुर में गणेश मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में दो दिन पहले से पूजा-पाठ और साज-सज्जा की तैयारियां चल रही थीं।
शनिवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। भक्तों ने पारंपरिक रूप से राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना की। पूरे दिन भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। मंदिर में करीब 1000 श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।
स्थानीय थाना प्रभारी अजय राय वर्मा ने बताया कि हर साल जन्माष्टमी पर आसपास के कई गांवों से लोग यहां एकत्र होते हैं। यह पर्व धार्मिक महत्व के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक भी है।
मंदिर के पुजारी राज किशोर पांडे के अनुसार, यह आयोजन क्षेत्रीय जनता के सहयोग से संभव हुआ। हर साल यहां कीर्तन, आरती और भंडारे का आयोजन होता है। इस बार भी ग्रामीणों ने देर रात तक नाच-गान और कीर्तन के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया।











