November 2, 2026 9:39 pm

ब्लैक फिल्म लगाने वालों पर पुलिस की खास नजर; 25 वाहनों के काटे चालान

रेवाड़ी – रिपोर्टर दीपक तिवारी
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर रेवाड़ी ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर ब्लैक फिल्म लगाने वाले 25 वाहन चालकों के चालान काटे गए है।
डीएसपी ट्रैफिक विनोद शंकर ने बताया कि वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाने की वजह से गाड़ी के अंदर कुछ दिखाई नहीं देता जिसका फायदा उठाकर कुछ अपराधी आपराधिक वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। इसलिए वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाना कानूनन अपराध है। इसके खिलाफ ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक 400 से अधिक ब्लैक फिल्म के चालान किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस का आमजन से अनुरोध है कि सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए रेवाड़ी पुलिस का सहयोग करें और ट्रैफिक नियमों की पालन करके अपनी मंजिल तक सुरक्षित पहुंचे तथा दूसरों को सुरक्षित पहुंचाने में सहयोग करें।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करें और उनकी अनदेखी ना करें। ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनो माध्यम से चालान किए जाएंगे। इसके अलावा, उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि कोई भी नागरिक बुलेट पटाखा बजाते या गाड़ियों पर ब्लैक फिल्म लगाए हुए पाया जाता है तो इसकी सूचना तुरंत डायल -112 पर अवश्य दें ताकि उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सके।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें