November 2, 2026 8:11 pm

बैरिया पुलिस ने दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बलिया ( ब्यूरो)।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं आपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बैरिया थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने गाली गलौज के बीच, कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक कुल्हाड़ी बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चालान न्यायालय कर दिया।.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

13 मार्च को वादिनी ने तहरीर देकर बताया कि लालजी पासवान पुत्र जयराम, कृष्णा पासवान पुत्र लालजी पासवान, कमल पासवान पुत्र लालजी पासवान व अजय पासवान पुत्र लालजी पासवान (निवासीगण गोन्हिया छपरा, थाना बैरिया, बलिया) द्वारा वादिनी तथा वादिनी के भाई के साथ गाली गलौज किया। इस दौरान विपक्षियों ने जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से वार भी किया गया। तहरीर के आधार पर धारा 109, 115 (2), 352, 351 (3) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें