November 2, 2026 8:11 pm

आबकारी नीति का खुलेआम उल्लंघन कर सुबह से दुकान खोल कर शराब की बिक्री शुरू

बलिया।बैरिया थाना क्षेत्र क्षेत्र के सुरेमनपुर देशी शराब के ठेके कि दुकान पर प्रदेश सरकार की नई आबकारी नीति का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। ठेके पर सुबह 6 से 7 बेजे से दुकान खोल कर ओवर रे¨टग पर शराब की बिक्री शुरू हो जाती है। सेल्समैन देशी शराब के( पाऊच) पैकेट पर 5 रुपये से 10 रुपये तक अधिक वसूल रहे हैं। विरोध करने पर सेल्समैन ग्राहकों से मारपीट व अभद्रता करते हैं। ग्राहकों का कहना है कि सेल्समैनों की दादागिरी से लोग परेशान हैं। सुरेमनपुर शराब ठेके कि दुकान पर किसी अधिकारी का फोन नंबर या शराब की रेट लिस्ट, दुकान अनुज्ञपि का नाम एवं लाइसेंस संख्या नेम प्लेट लगाई नहीं लगाई गयी है। दुकान के सेल्समेन ने बताया की दुकान खोलने का कोई नियम कानून नहीं है।जिला में सभी दुकान सुबह से ही खुल जाती है।
ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार के आबकारी विभाग की नई नीति के मुताबिक प्रदेश में शराब की दुकान व ठेके सुबह 10 बजे से रात दस बजे तक खोलने के आदेश हैं। शारब को खुदरा मूल्य पर ही बेचे जाने की अनुमति है, लेकिन यहां से बिहार के लिए ट्रेन के रास्ते पेटी के पटी
सप्लाई हो रहा है। इस संबंध में जिला आबकारी विभाग ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है जांच किया जाएगा जांच में दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें