November 2, 2026 8:48 pm

बाल दिवस पर पात्र विद्यालय सुकरौली में विविध प्रतियोगिताएँ, विजेता बच्चों को किया गया सम्मानित।

तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया। पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय सुकरौली में शुक्रवार को बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं में गणित दौड़, मेंढक दौड़, स्लो साइकिल रेस, इस्टिक फेंक, मार्बल रेस, बोरी दौड़ सहित कई रोचक खेल शामिल रहे। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपेंद्र कुमार सिंह पूर्व अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ, मुरली छपरा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि खेल बच्चे की शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक क्षमता को विकसित करते हैं।
इस अवसर पर शत्रुघ्न यादव, प्रधानाध्यापक शंकर सिंह, अजय कुमार, रविन्द्र गुप्ता, प्रमोद गोंड सहायक अध्यापक, संजीव कुमार सिंह तथा ओमप्रकाश यादव शिक्षामित्र सहित अन्य शिक्षण-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों व शिक्षकों ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय परिवार की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें