November 3, 2026 1:28 am

बारिश के बाद सरकार पर बरसे कैप्टन” सवालों की लगाई झड़ी

रेवाड़ी 22 मार्च चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा सहित रेवाड़ी जिले में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसान वर्ग गहरी चिंता और संकट में है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है।

कैप्टन ने कहा कि सरसों, गेहूं सहित अन्य फसलें, जो कटाई के लिए तैयार थीं या मंडियों में पहुंच चुकी थीं, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की वजह से बर्बाद हो गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अनाज मंडियों में किसानों की फसल को सुरक्षित रखने के लिए कोई ठोस और प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई थी, जिसके चलते हजारों किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि मंडियों में न तो पर्याप्त शेड की व्यवस्था थी और न ही बारिश से बचाव के लिए कोई वैकल्पिक इंतजाम, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। यह स्थिति दर्शाती है कि सरकार ने किसानों की फसल की सुरक्षा के लिए पहले से कोई तैयारी नहीं की थी।कैप्टन अजय यादव ने मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत गिरदावरी करवाकर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें इस नुकसान से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि यह केवल प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि सरकार की लापरवाही का परिणाम भी है, जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ किसान प्राकृतिक मार झेल रहा है। वहीं देश में लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। हाल ही में गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी ने लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है।कैप्टन ने अंतरराष्ट्रीय स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण पहले से ही तेल की कीमतों पर दबाव बना हुआ है, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की दूरदर्शी नीति या तैयारी नजर नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी स्थिति में भारत सीधे किसी बड़े संकट में घिर जाता, तो हालात और भी गंभीर हो सकते थे। उन्होंने कहा कि देश की जनता आज महंगाई, अव्यवस्था और सरकार की नीतिगत विफलताओं से त्रस्त है। किसानों की फसल बर्बाद हो रही है, आम आदमी महंगाई से जूझ रहा है, लेकिन सरकार इन समस्याओं के समाधान के बजाय केवल बयानबाजी में लगी हुई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें