बाघ के हमले में मासूम अराध्यम की मौत ग्राम परसिया में पीड़ित थारू परिवार से मिले विधायक रोमी साहनी, दी ₹50 हजार की सहायता थारू क्षेत्र के ग्राम परसिया में दो दिन पहले हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बाघ के हमले में थारू परिवार के चार वर्षीय मासूम बच्चे अराध्यम (पुत्र राधे) की मौत हो गई जानकारी के अनुसार, अराध्यम के माता-पिता खेतों में मजदूरी करते हैं। घटना के दिन अराध्यम भी अपने माता-पिता के साथ खेत गया हुआ था। इसी दौरान अचानक बाघ ने बच्चे पर हमला कर दिया और उसे अपना निवाला बना लिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है घटना की सूचना मिलते ही विधायक रोमी साहनी लखनऊ से सीधे मृतक बच्चे के घर ग्राम परसिया पहुंचे। उन्होंने शोक-संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान विधायक ने बच्चे की मां अनीता को ₹50,000 (पचास हजार रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की विधायक रोमी साहनी ने परिवार को भरोसा दिलाया कि वे इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं और सरकार से भी हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा दिलाने की बात कही घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघ की गतिविधियों पर तत्काल नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!संवाददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी











