November 2, 2026 8:51 pm

लखीमपुर खीरी में यूपी दिवस का भव्य आयोजन, योजनाओं से लाभार्थियों को मिली सौगात

लखीमपुर खीरी, 24 जनवरी जिला प्रशासन के तत्वावधान में राजकीय आईटीआई के ओपन ऑडिटोरियम में यूपी दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने विधायक योगेश वर्मा, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व सीडीओ अभिषेक कुमार के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर किया कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ लखनऊ से आयोजित राज्य स्तरीय यूपी दिवस समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संबोधन को लोगों ने उत्साहपूर्वक सुना मुख्य अतिथि राजेश वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुरक्षा और निवेश के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने यूपी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सरकारी योजनाओं को आमजन के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम के अंत में सीडीओ अभिषेक कुमार ने आभार व्यक्त किया योजनाओं का लाभ वितरण कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित की गई। गर्भवती व धात्री महिलाओं की गोदभराई और शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया। 266 स्वयं सहायता समूहों को 4 करोड़ रुपये के सीसीएल का प्रतीकात्मक चेक दिया गया तथा 10 उत्कृष्ट समूहों को सम्मानित किया गया ओ-लेवल व सीसीसी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र और आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड वितरित किए गए प्रदर्शनी और रंगोली आकर्षण का केंद्र यूपी दिवस पर लगभग 50 विभागों के स्टाल लगाए गए। बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिकाओं द्वारा बनाई गई रंगोली लोगों के आकर्षण का केंद्र रही कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, पीडी एसएन चौरसिया, डीपीआरओ विशाल सिंह, बीएसए प्रवीण तिवारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।संवाददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें