November 2, 2026 7:59 pm

बलिया समाचार: CEIR पोर्टल की मदद से बैरिया पुलिस ने बरामद किए दो गुमशुदा मोबाइल।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया। जनपद बलिया के थाना बैरिया पुलिस ने गुम हुए दो मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे मोबाइल बरामदगी अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया फहीम कुरैशी और प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह के नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। बताया गया कि मोबाइल स्वामियों द्वारा बाजार जाते समय मोबाइल गुम हो जाने की शिकायत थाना बैरिया में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने CEIR पोर्टल पर मोबाइल गुमशुदगी दर्ज कर सर्विलांस सेल बलिया और साइबर हेल्प डेस्क के सहयोग से खोजबीन शुरू की। लगातार प्रयासों के क्रम में सोमवार को थाना क्षेत्र से दोनों गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लिए गए। नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के बाद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए। मोबाइल पाकर स्वामियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने थाना बैरिया पुलिस टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें