November 2, 2026 8:05 pm

बलिया समाचार: बैरिया सर्किल में अपराध समीक्षा बैठक, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में शनिवार को क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी ने बैरिया सर्किल के सभी थानों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में थानों पर लंबित विवेचनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विवेचकों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी ने जनशिकायतों की गंभीरता से सुनवाई कर तत्काल जांच एवं विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिक समय से लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी तथा आईजीआरएस व अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अलावा रात्रि में चौराहों व तिराहों पर सघन चेकिंग कर अपराधियों की गतिविधियों पर रोक लगाने, संदिग्ध व आपराधिक तत्वों का भौतिक सत्यापन करने तथा अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया। थानों में लंबित मालों के निस्तारण और महिला संबंधी अपराधों में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में शासन और उच्चाधिकारियों द्वारा वर्तमान में चलाए जा रहे अभियानों व आदेशों के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक बैरिया, थानाध्यक्ष दोकटी, थानाध्यक्ष रेवती, प्रभारी निरीक्षक हल्दी सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें