संवाददाता अजीत कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैरिया बलिया। जयप्रकाशनगर स्थित आवास पर शनिवार को भाजपा नेत्री रूबी सिंह पत्नी सूर्यभान सिंह के नेतृत्व में महिला सम्मान सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही। इस अवसर पर मुन्नी देवी, सरिता देवी, चुनी देवी, शशिकला देवी, प्रभावती देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं। वहीं पुरुषों में नन्दजी सिंह, अजीत यादव, तेजन यादव, सतेंद्र यादव, जवाहिर बिंद समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान महिलाओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं के बीच कंबलों का वितरण भी किया गया, जिससे कार्यक्रम सामाजिक सरोकारों से जुड़ा नजर आया। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में भाजपा नेत्री रूबी सिंह ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द महिला सम्मान को लेकर और भी बड़े और भव्य सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिससे महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उनके सम्मान, सहयोग व सशक्तिकरण के बिना किसी भी समाज का समुचित विकास संभव नहीं है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार करना और उन्हें सामाजिक रूप से सशक्त बनाना रहा।











