November 2, 2026 9:37 pm

हरियाणा समाचार :कल केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह करेंगे रेवाड़ी में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ

रेवाड़ी 27 दिसंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

सांसद खेल महोत्सव के तहत शनिवार से खेलों का शुभारंभ हो चुका है। केंद्रीय सांख्यिकी, कार्यक्रम कार्यान्वयन एवं योजना राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम से सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया।

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के तहत रेवाड़ी में 28 व 29 दिसंबर को राव तुलाराम खेल स्टेडियम में कबड्डी (एनएस) और फुटबॉल तथा अहीर कॉलेज रेवाड़ी में फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह 28 दिसंबर को सुबह 11 बजे खेल महोत्सव के तहत आयोजित खेल गतिविधियों का शुभारंभ करेंगे।

डीसी ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के तहत रेवाड़ी में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं की व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें