तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैरिया (बलिया)। जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बैरिया थाना पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मेले में लाकेट चोरी करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को चोरी के लाकेट सहित गिरफ्तार किया है। एसपी बलिया ओमवीर सिंह के निर्देश तथा एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर के पर्यवेक्षण में चल रहे अभियान के दौरान सीओ बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी एवं थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, बीते दिनों वादिनी ने थाना बैरिया में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि सुदिष्ट बाबा मेले में घूमते समय उसकी बेटी का लाकेट एक युवक चोरी करके फरार हो गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने मुकदमा मु.अ.सं. 476/2025, धारा 303(2) BNS में दर्ज किया था। विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर उप-निरीक्षक प्रभाकर शुक्ला व उनकी टीम ने आज दोपहर करीब 2:30 बजे बाबा लक्ष्मण दास इंटर कॉलेज के पास से मुकदमे में वांछित अजय पासवान उम्र 19 वर्ष पुत्र सुरेंद्र पासवान निवासी रक्बा टोला, थाना बैरिया को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया एक अदद लाकेट भी बरामद कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की वृद्धि की गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।











