November 2, 2026 9:41 pm

जहानाबाद बिहार: ईसीजी जांच में बाधा : छत से पानी टपकने से मरीज परेशान, जल्द दुरुस्ती का आश्वासन

मनोज कुमार (जहानाबाद )

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज स्थित ईसीजी जांच कक्ष इन दिनों गंभीर समस्या से जूझ रहा है। कक्ष की छत से लगातार पानी टपकने के कारण ईसीजी जांच कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

 

ईसीजी कक्ष के ऑपरेटर ने बताया कि छत से पानी गिरने के कारण बेड आधे से अधिक हिस्से तक भीग जा रहा है। “ऐसी स्थिति में मरीज को बेड पर लिटाना मुश्किल हो जाता है, जिसके कारण ईसीजी जांच सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है,”— ऑपरेटर ने कहा। उन्होंने यह भी बताया कि इस समस्या की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।

 

इस संबंध में जब स्वास्थ्य प्रबंधक से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए प्लंबर को बुलाया गया था। निरीक्षण के बाद प्लंबर ने बताया कि छत के कुछ हिस्से को तोड़कर दोबारा बनाना पड़ेगा, जिसके लिए उच्च पदाधिकारियों की अनुमति आवश्यक है। “अनुमति प्राप्त होते ही छत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा, और समस्या का समाधान जल्द हो जाएगा,

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर चंद्रशेखर प्रकाश ने भी स्थिति की गंभीरता को स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्पष्ट हुआ कि पानी टपकने के कारण जांच कार्य बाधित हो रहा है और अतिरिक्त कमरा उपलब्ध न होने के कारण फिलहाल ईसीजी कक्ष को कहीं और स्थानांतरित करना संभव नहीं है।

“इस समस्या को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाएगा, ताकि हृदय रोग संबंधी मरीजों की जांच बिना किसी बाधा के हो सके, डॉक्टर प्रकाश ने आश्वासन दिया।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि ईसीजी जांच जैसी महत्वपूर्ण सुविधा बाधित होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सभी जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें