November 2, 2026 9:40 pm

मोथा चक्रवात से मक्का-धान सहित कई फसलें तबाह, सर्वे में सुस्ती पर किसानों का फूटा गुस्सा।

SDM को सौंपा मांगपत्र, सर्वे एक सप्ताह में पूरा न होने पर आंदोलन की चेतावनी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह

बैरिया (बलिया)। हाल ही में आए मोथा चक्रवात तूफान ने बैरिया व आसपास के क्षेत्रों में बड़ी तबाही मचाई है। मक्का, धान, केला सहित लगभग सभी सब्ज़ी फसलों को भारी क्षति पहुंची है। व्यापक नुकसान के बावजूद प्रशासनिक सर्वे की धीमी रफ्तार से नाराज़ किसानों ने शुक्रवार को सोनबरसा से बैरिया तहसील तक किसान एकता यात्रा निकालकर उप जिलाधिकारी को मांगपत्र सौंपा। यात्रा का नेतृत्व डॉ. विपुलेंद्र प्रताप सिंह ने किया। किसानों का कहना है कि तूफान के बाद पूरे क्षेत्र में फसलें चौपट हो चुकी हैं, लेकिन मुआवज़े को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन पर सर्वे कार्य को तेज करने का दबाव बनाया। इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए डॉ. विपुलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, “यदि एक सप्ताह के भीतर फसल नुकसान का सर्वे पूरा नहीं किया गया तो आज का शांतिपूर्ण प्रदर्शन आगे बड़े जनांदोलन का रूप लेगा। हम लाखों किसानों के साथ सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।” किसानों की मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए उप जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि शासन के मानकों के अनुसार सभी पात्र किसानों को उचित मुआवज़ा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ किसानों को भुगतान भी किया जा चुका है और शेष मामलों की प्रक्रिया जारी है। किसानों ने प्रशासन से सर्वे अभियान में तत्काल तेजी लाने की मांग की, ताकि तूफान से प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें