November 3, 2026 10:43 pm

बक्सर समाचार: जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, 105 आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

जिला ब्यूरो चीफ अमित कुमार पाण्डेय

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बक्सर। आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा। जनसुनवाई के दौरान कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 40 आवेदन राजस्व विभाग, 40 विकास कार्यों से संबंधित तथा 25 आवेदन अन्य विभागों से जुड़े थे। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता सहित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।जिला पदाधिकारी ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही, सभी शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शी एवं न्यायोचित तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।डीएम ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए संबंधित पदाधिकारी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए उनके निस्तारण में अनावश्यक देरी न करें। उन्होंने शिकायतों की जांच कर उचित कार्रवाई करने तथा जरूरत के अनुसार संबंधित आवेदकों को राहत उपलब्ध कराने पर भी बल दिया।जनसुनवाई के माध्यम से जिला प्रशासन ने नागरिकों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान की प्रक्रिया को गति देने पर जोर दिया। जिला प्रशासन ने पारदर्शी व्यवस्था और समयबद्ध शिकायत निस्तारण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें