संवाददाता अजीत कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में आज पुलिस लाइन बलिया में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर “Give Blood, Give Hope, Together We Save Lives” थीम पर आधारित रहा, जिसमें जनपद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों ने मानवता की सेवा के इस पुनीत कार्य में भाग लेते हुए रक्तदान किया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों जैसे गर्भवती महिलाओं, गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों, एच.आई.वी. से प्रभावित मरीजों तथा हीमोफीलिया और थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों को समय पर बिना प्रतिस्थानी रक्त उत्पाद उपलब्ध कराना है।
रक्तदान शिविर में प्रशिक्षु उपाधीक्षक सुधीर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बलिया राम बेलास, उप निरीक्षक बृजेश सिंह, उप निरीक्षक (लिपिक) विजेन्द्र राणा, मुख्य आरक्षी सन्दीप कुमार विश्वकर्मा, आरक्षी विमल यादव, आरक्षी सूर्य प्रकाश मौर्य, महिला आरक्षी रेशू सिंह सहित अनेक अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान एक महान मानवीय सेवा है, जिससे न केवल जरूरतमंदों को जीवनदान मिलता है बल्कि यह दानदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। पुलिस अधीक्षक बलिया ने सभी प्रतिभागियों को उनकी इस नेक पहल के लिए बधाई दी और ऐसे सामाजिक कार्यों में आगे भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।











