संवाददाता अजीत कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बलिया। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बलिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बांसडीह रोड पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम ने धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा के मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। सोमवार को थाना बांसडीह रोड के उपनिरीक्षक संदीप कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त व चेकिंग अभियान पर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 208/2025, धारा 137(2) व 87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त मझौली तिराहे के पास मौजूद है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त जमुना राजभर पुत्र झगरू राजभर निवासी जमालपुर, थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया, उम्र लगभग 19 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। पुलिस टीम को इस सफलता के लिए पुलिस अधीक्षक ने प्रशंसा व्यक्त की है।











